Archives: हमारे पॉडकास्ट कार्यक्रम

पॉडभारती आपका अपना मंच है भारतीय भाषाओं में, भारतीय विषयों पर पॉडकास्ट सुनने का। प्रस्तुत है झलक हमारे विगत, वर्तमान और आगामी पॉडकास्ट कार्यक्रमों की।

मैथलॉजिक: मैजिक नहीं, लॉजिक

गणित में कुछ चीजें जादू जैसी लगती हैं न? हमारे दोस्तों के बीच ही, पार्टियों में, कई बार मैथ्स के ट्रिक वाले सवाल उछलते हैं और अनेकों बार हम हैरान हो जाते हैं कि पूछने वाले ने हमारा जवाब कैसे जान लिया। पर इस कलाकारी के नेपथ्य में केवल लॉजिक होता है, ठोस गणितीय कारण होते हैं, कोई मैजिक नहीं। पॉडभारती के इस नये पॉडकास्ट शो मैथलॉजिक हम ऐसी ही कुछ जादूई गणितीय करिश्मों के पीछे छुपे लॉजिक से आपका परिचय करायेंगे। मैथलॉजिक कार्यक्रम बच्चों, अभिभावकों व शिक्षकों को केंद्रित कर बनाया गया है।

सोपान

पॉडभारती का यह कार्यक्रम सोपान केंद्रित है मोटिवेशन, करियर मार्गदर्शन, उद्यमिता और कामकाज की दुनिया पर। सोपान माने सीढ़ी, यानी इस पॉडकास्ट का उद्देश्य है आपके करियर में समृद्धी की सीढ़ी बनना। इंडस्ट्री विशेषज्ञों से जानिये वृहद जॉब्स और उनके लिये ज़रूरी योग्यताओं के बारे में। अपने आत्मबल को मजबूत कीजिये मोटिवेशनल टॉक्स और करियर मार्गदर्शन से।

पॉडभारती क्लासिक

पॉडभारती में हम अपने टैगलाईन “अपनी बोली, अपनी बात” का अनुसरण करते हुये भारत की भाषा में भारत की बात करते हैं। पॉडभारती क्लासिक हिन्दी पॉडपत्रिका पत्रिका के प्रारूप में पॉडकास्ट कार्यक्रम था जिसके प्रथम सीज़न में २००७ ‍व २००८ के मध्य नौ अंक जारी किये गये। इसकी परिकल्पना व सहनिर्माण किया है देबाशीष चक्रवर्ती और शशि सिंह ने। पॉडपत्रिका में तकनलाजी, इंटरनेट पर भारतीय भाषाओं से संबंधित तकनीक व जानकारी तथा सामयिक विषयों और मनोरंजन पर विविध समाचार-विचार प्रस्तुत किये गये।